छपरा में इंटर पास छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर, 6 माह के कंप्यूटर बेसिक कोर्स के लिए नामांकन शुरु

छपरा। जिला कंप्यूटर केंद्र सोसाइटी सारण,छपरा, जो जिला स्कूल परिसर में स्थित है। जिला कंप्यूटर केंद्र सोसाइटी में 6 माह का कोर्स बेसिक कंप्यूटर एजुकेशन एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में वर्ष 2024 के द्वितीय बैच हेतु नामांकन होना है। जिसमें कुल 140 छात्र-छात्राओं का नामांकन पहले आए पहले पाये के तर्ज पर होगा।
इच्छुक छात्र-छात्राएं 25. 06.2024 से 15.07.2024 तक कार्यालय अवधि पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे के बीच जिला कंप्यूटर केंद्र सोसाइटी सारण, छपरा में आकर नामांकन ले सकते हैं। नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं (इंटर) उत्तीर्ण होनी चाहिए। नामांकन के समय अपनी शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों की स्व- अभिप्रमाणित छायाप्रति,पहचान पत्र, तीन फोटो पासपोर्ट साइज लाना अनिवार्य होगा तथा शुल्क के रूप में 1150 रुपए का बैंक ड्राफ्ट जो जिला कंप्यूटर केंद्र सोसाइटी, छपरा के नाम से देय होगा, नामांकन के समय लाना अनिवार्य होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



