सीवान। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने एक बार फिर मानवता और सेवा भाव का परिचय दिया है। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक महिला यात्री की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए मंडल ने तत्काल गर्म दूध उपलब्ध कराकर सराहनीय पहल की।
छोटे बच्चे के लिए गर्म दूध की मांग की
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के A1 कोच की बर्थ संख्या 33 पर यात्रा कर रही महिला यात्री अंजू देवी ने ‘रेल मदद’ ऐप के माध्यम से अपने छोटे बच्चे के लिए गर्म दूध की मांग की। इस गाड़ी में पैंट्री कार नहीं थी, इसलिए सूचना मिलते ही वाराणसी मंडल के कमर्शियल कंट्रोल में कार्यरत अनिल यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।
निशा ने समय रहते की गर्म दूध की व्यवस्था
सीवान स्टेशन पर तैनात मंडल वाणिज्य अधीक्षक प्रणव प्रभाकर ने तत्परता दिखाते हुए टिकट निरीक्षक निशा कुमारी को तत्काल दूध की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सुश्री निशा ने समय रहते गर्म दूध की व्यवस्था कर ट्रेन के सीवान स्टेशन पहुंचने पर महिला यात्री को सौंप दिया।
महिला यात्री अंजू देवी ने रेलवे प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित मदद पर खुशी जाहिर करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि “रेलवे की यह संवेदनशीलता और तत्परता वास्तव में सराहनीय है।”
Railway News: रेलवे स्टेशन बना लग्ज़री लाउंज, अब ₹50 में मिलेगा होटल जैसा अनुभव
रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की हर छोटी-बड़ी जरूरत को गंभीरता से लिया जाता है और ‘रेल मदद’, हेल्पलाइन नंबर 139, एसएमएस व वेब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और आवश्यकताओं का समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



