Train Cancelled News: जून में रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने इस रूट पर 18 ट्रेनों को किया कैंसिल, देखें लिस्ट
Train Cancelled News: जून में रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने इस रूट पर 18 ट्रेनों को किया कैंसिल, देखें लिस्ट

Train Cancelled News: जून में रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने इस रूट पर 18 ट्रेनों को किया कैंसिल, देखें लिस्ट। अगर आप जून के पहले सप्ताह में ट्रेन से यात्रा की योजना बना रहे हैं या टिकट पहले से बुक है. तो यह जानकारी जरूर चेक करें. वरना अचानक ट्रेनों के कैंसिलेशन या रूट बदलने से यात्रा में परेशानी हो सकती है. दरअसल रेलवे ने अपने नेटवर्क के विस्तार के चलते कई ट्रेनें कैंसिल और रुट डायवर्ट किये है. रेलवे ने इन कामों के लिए मई में कई ट्रेनें रद्द की थी. तो वहीं और अब जून को लेकर के भी खबर आ गई है.
ट्रेन से जाने वाले मुसाफिरों के लिए बड़ी खबर
हालिया अपडेट के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे की जबलपुर डिविजन के न्यू कटनी जंक्शन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन का काम जारी है इसके साथ ही कटंगी खुर्द से झालवाड़ा स्टेशन तक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है. जिसकी वजह से जून महीने में यहाँ से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. इस दौरान रेलवे ने कुल 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. इसके लिए यहाँ चेक करें कैंसिल ट्रेनोें की लिस्ट. Train Cancelled News
सफर पर जाने से पहले यहाँ चेक करें कैंसिल ट्रेनोें की लिस्ट
- ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस दो जून से सात जून तक के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस तीन जून से आठ जून तक के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस एक जून से सात जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस तीन जून से नौ जून तक के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस दो, चार जून और छह जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस तीन, पांच जून और सात जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस दो जून और पांच जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस तीन जून और छह जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 22867 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस तीन जून और छह जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 22868 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस चार जून और सात जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18213 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस एक जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18214 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस दो जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस पांच जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस सात जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर तीन, पांच जून और सात जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 51756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर तीन, पांच जून और सात जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू दो से सात जून के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू तीन से आठ जून के लिए कैंसिल.
यह भी पढ़ें: Railway News: रेलवे स्टेशन बना लग्ज़री लाउंज, अब ₹50 में मिलेगा होटल जैसा अनुभव
Author Profile
Latest entries
- July 11, 2026Autoभारत में लॉन्च हुई Tata Sierra EV, मिलेंगी 665 किलोमीटर की रेंज और लाइफटाइम बैटरी वारंटी!
- July 11, 2026Auto₹10.49 लाख में आई Nissan Tekton की नई SUV कार, 5-स्टार सुरक्षा के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स!
- July 8, 2026TechnologySnapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Phone (4b), जानें क्या है इसकी कीमत और खूबियां
- July 7, 2026AutoSkoda Peaq EV: स्कोडा ने पेश की अपनी सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 647 KM



