सारण में सोशल मीडिया पर हिंसा भड़काने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा। सारण में लोकसभा चुनाव के दौरान शहर के भिखारी ठाकुर चौक पर हुई हिंसा के बाद लगातार कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया पर जाति-समुदायों के विरूद्ध आपत्ति जनक टिप्पणियां एवं हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। सारण में सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के माध्यम से लागतार ऐसे असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
सारण एसपी के आदेश पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है। इसी कड़ी में सारण पुलिस ने सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रामबालक राय के पुत्र राजू रंजन उर्फ राणा साहेब के रूप में की गयी है।
सदर एसडीपीओ राजकिशोर सिंह ने बताया कि इनके द्वारा सोशल मीडिया पर जाति-समुदाय विशेष के विरूद्ध हिंसा, शत्रुता एवं दंगा के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इससे दो जाति समुदाय विशेष के बीच गंभीर तनाव उत्पन्न हो गया है। जो विधि व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है। इसके खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 18, 2026छपराSaran News: सेमरिया मोक्षधाम की बदलेगी तस्वीर, पुराने शवदाह गृह की होगी मरम्मत; नए भवन को कटाव से बचाएगा प्रशासन
- August 18, 2026छपराFSSAI License: छपरा में FSSAI का लाइसेंस बनवाना आसान, 10 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान
- August 18, 2026SiwanSiwan News: सीवान के डीएम-एसपी दोनों हटाए गए, भरत सोनी बने नए एसपी, विजय प्रकाश मीणा संभालेंगे डीएम की जिम्मेदारी
- August 18, 2026छपराSaran SSP Transfer: सारण के एसएसपी विनीत कुमार का तबादला, रौशन कुमार संभालेंगे कमान



