सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में शोषण का भंडाफोड़, 9 लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया
325 लड़कियां अब तक मुक्त, 107 आरोपी सलाखों के पीछे

छपरा। सारण जिला में महिलाओं के शोषण के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर महिला थाना की टीम ने अहले सुबह समन्वित छापेमारी कर 9 लड़कियों को मुक्त कराया, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं। इस कार्रवाई में दो आर्केस्ट्रा संचालक/सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।
मानवाधिकार आयोग के पत्र पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्र के आलोक में की गई। गठित टीम ने मकेर, इशुआपुर, मशरक और अमनौर थाना क्षेत्रों में विभिन्न आर्केस्ट्रा स्थलों की घेराबंदी कर विधिवत छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, जबरन प्रताड़ित कर नृत्य करवाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 बालिग और 4 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई नाबालिगों में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा और झारखंड की एक-एक लड़की शामिल है। इस संबंध में महिला थाना कांड सं.-21/26, दिनांक 27.02.2026 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मई 2024 से अबतक की बड़ी उपलब्धि
एसएसपी के नेतृत्व में मई 2024 से चल रहे विशेष अभियान के दौरान अबतक 325 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया गया है। इस अवधि में 40 कांड दर्ज कर 107 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- राज हुसैन, साकिन- बसडोला खास, थाना- गोपालगंज, जिला- गोपालगंज।
- रोहित कुमार सहनी, साकिन- मशरक दक्षिण टोला, थाना- मशरक, जिला- सारण।
छापेमारी दल में शामिल
- थानाध्यक्ष महिला थाना एवं मकेर, इशुआपुर, मशरक व अमनौर थाना के पदाधिकारी/कर्मी
- प्रभारी एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट), सारण
- मिशन मुक्ति फाउंडेशन के सदस्य
‘आवाज दो’ अभियान जारी
सारण पुलिस महिलाओं के शोषण के खिलाफ ‘आवाज दो’ अभियान चला रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई महिला या नाबालिग इस तरह की प्रताड़ना का शिकार हो रही हो, तो हेल्पलाइन नंबर 9031600191 पर सूचना दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसएसपी का कहना है कि मानव तस्करी और जबरन शोषण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



