अब दिल्ली जाना हुआ आसान, बलिया से आनंद विहार तक चलेगी 19 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के बलिया जंक्शन से आनंद विहार तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 04498/04497 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 18, 25 अगस्त, 01, 08, 15, 22, 29 सितम्बर, 06, 13, 20, 27 अक्टूबर, तथा 03, 10, 17 एवं 24 नवम्बर, 2024 को दिन प्रत्येक रविवार को तथा बलिया से 19, 26 अगस्त, 02, 09, 16, 23, 30 सितम्बर, 07, 04, 21, 28 अक्टूबर तथा 04, 11, 18 एवं 25 नवम्बर, 2024 को दिन प्रत्येक सोमवार को 15 फेरों के लिये किया जायेगा ।
आनंद विहार से कब खुलेगी ट्रेन:
04498 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनस से 19.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 20.10 बजे, मुरादाबाद से 22.38 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.03 बजे, लखनऊ से 03.40 बजे, रायबरेली से 04.57 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 06.45 बजे, वाराणसी से 09.40 बजे, औंड़िहार से 10.37 बजे तथा गाजीपुर सिटी से 11.22 बजे छूटकर बलिया 13.30 बजे पहुंचेगी।
बलिया से खुलने का समय:
वापसी यात्रा में 04497 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी बलिया से 18.40 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 20.00 बजे, औंड़िहार से 21.07 बजे, वाराणसी से 22.30 बजे, दूसरे दिन माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 00.10 बजे, रायबरेली से 01.42 बजे, लखनऊ से 03.40 बजे, बरेली से 08.50 बजे, मुरादाबाद से 10.33 बजे तथा गाजियाबाद से 13.48 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.25 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में कुल 19 कोच लगा:
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







