छपरा में अखिल भारतीय यादव महासभा की मांग, बीपी मंडल और मुलायम सिंह यादव को मिले भारत रत्न

छपरा : अखिल भारतीय यादव महासभा की सारण जिला समिति ने आज एक प्रस्ताव पास कर मंडल कमीशन के अध्यक्ष बीपी मंडल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग की है। सलेमपुर स्थित यादव छात्रावास में पूर्व मंत्री उदित राय की अध्यक्षता में आयोजित सारण यादव समागम में यह निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त सम्मेलन में शिक्षा स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक विकास के लिए चरवाहा पेशे से जुड़ी एक बड़ी आबादी के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए चरवाहा आयोग बनाने का प्रस्ताव पास कर बिहार सरकार से गठित करने का आग्रह किया।
साथ ही यादव जाति के शौर्य एवं पराक्रम को देखते हुए देश में अहीर रेजिमेंट बनाने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। आज से सौ वर्ष पहले छपरा में आयोजित अखिल भारतीय यादव महासभा के शताब्दी वर्ष के अवसर पर छपरा में पुनः अखिल भारतीय यादव महासभा का शताब्दी सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
आज के इस सम्मेलन के संयोजक डॉ. लालबाबू यादव एवं प्राचार्य अरुण कुमार के अतिरिक्त प्रो. ललन प्रसाद यादव, सत्यप्रकाश यादव, डॉ. दिनेश पाल, डॉ. नागेंद्र राय, रामाधार यादव, प्रान्तीय महासचिव चन्द्रावती देवी, पत्रकार वीरेन्द्र यादव, डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, अरविंद यादव, मुखिया रामाधार राय, पूर्व मुखिया अजय राय, ई. राजदेव प्रसाद आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



