
छपरा। फिल्मी अंदाज में चोरी हुई हथिनी आखिरकार छपरा जिले से बरामद कर ली गई। हथिनी को पलामू से गायब कर 27 लाख रुपये में बेच दिया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हथिनी ‘जयमति’ को अमनौर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव से कब्जे में लिया गया।
मिर्जापुर निवासी है असली मालिक
इस हथिनी का असली मालिक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला हैं। उन्होंने 12 सितंबर को पलामू सदर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्ला के मुताबिक, 11 अगस्त को वह जोरकट इलाके में अपने महावत और हथिनी से मिले थे। लेकिन जब 13 अगस्त को दोबारा लौटे तो महावत हथिनी समेत लापता था।
काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी शुक्ला ने खुद हार नहीं मानी और यूपी से लेकर बिहार-नेपाल बॉर्डर तक हथिनी की तलाश करते रहे।
हथिनी की चिप बनी पुलिस की मददगार
हथिनी में सुरक्षा के लिए एक चिप लगी थी। इसी चिप से पुलिस को हथिनी की लोकेशन का सुराग मिला। सटीक सूचना पर जब पलामू पुलिस छपरा पहुंची तो हथिनी अमनौर के पहाड़पुर गांव में एक घर के बरामदे में बंधी मिली।
27 लाख में हुआ सौदा
जांच में बड़ा खुलासा हुआ। महावत ने मालिक के परिचितों के साथ मिलकर हथिनी को गुपचुप तरीके से बेच डाला था। 27 लाख रुपये में हुए इस सौदे के बाद हथिनी को अमनौर के गोरख सिंह उर्फ अभिमन्यु के पास पहुंचा दिया गया था।
पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
सूचना मिलते ही पलामू पुलिस की टीम छपरा पहुंची और स्थानीय थाना पुलिस व वन विभाग की मदद से हथिनी को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि हथिनी ‘जयमति’ को विधिवत जब्त कर लिया गया है। फिलहाल इसे जिम्मेनामा (कस्टडी बॉन्ड) पर गोरख सिंह को ही सौंपा गया है।
जांच जारी
मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथिनी की बिक्री में और कौन-कौन लोग शामिल थे। महावत की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



