छपरा के 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी अपने साथी के साथ सूरत से गिरफ्तार

-बिहार एसटीएफ ने सारण तथा सिवान के दो कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
छपरा। बिहार एसटीएफ ने सारण जिले के पचास हजार का इनामी कुख्यात अपराधी को उसके सहयोगी के साथ गुजरात के सूरत थाना क्षेत्र में पिस्टल तथा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी लल्लू सिंह का पुत्र अंकित सिंह उर्फ गदर सिंह तथा सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लकड़ी टोला माधोपुर गांव
निवासी नवल किशोर प्रसाद का पुत्र उड़ान कुमार उर्फ सूटर बताया जाता है.इस सम्बंध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है.उन्होंने बताया सारण जिले के पचास हजार का इनामी काफी दिनों से फरार चल रहा था.फरार होने के कारण कुख्यात अपराधी अंकित कुमार सिंह उर्फ गदर पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. इसी बीच बिहार एसटीएफ गुजरात के सूरत से उसके सहयोगी को पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया.पिस्टल तथा गोली के साथ गिरफ्तार दोनो के विरुद्ध सूरत थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध सारण सिवान जिले के विभिन्न थानों में हत्या,आर्म्स,लूट एवं डकैती के कई कांड दर्ज है.दोनो में फरार चल रहे कांडो में रिमांड किया जायेगा.
गिरफ्तार अपराधी गदर सिंह का आपराधिक इतिहास
1. मांझी थाना कांड संख्या-160/20. दिनांक-07.05.20, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट
2. मांझी थाना कांड संख्या-28/21, दिनांक-25.0121, धारा-379/461 भा०द०वि०
3 मांझी थाना कांड संख्या-275/21, दिनाक 11.08.21, धारा-414/34 भा०द०वि०
4. मांझी थाना कांड संख्या-374/21, दिनांक-23.10.21 धारा-341/323/324/379/354/504/34 भा०द०वि०
5. भांझी थाना कांड संख्या-28/21. दिनांक-25.01.21. पारा-399/402 भा०द0वि० एवं 25(1-बी) ए/26 /35 आर्म्स एक्ट
6. मांझी थाना कांड संख्या 39/23. दिनांक-03.02.23. धारा-147/148/149/341/417/307/387भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स अधि०
7. मांझी थाना कांड संख्या-43/23, दिनांक-05.02.23, धारा-147/148/149/341/323/325/307/ 353/332/333 भा० द0 वि०
8. मांझी थाना कांड संख्या-168/23, दिनांक 04.06.2023, धारा-302/120वी/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स अधि०
9. एकमा थाना कांड संख्या-115/21, दिनांक-27.03.2021, धारा-392 भा०द०वि०
10. रिविलगंज थाना कांड संख्या-60/21, दिनांक-11.02.2021, धारा-392 भा०द०वि०
11. रिविलगंज थाना कांड संख्या-105/21, दिनांक-11.03.2021, धारा-392 भा०द०वि०
उड़ान कुमार का अपराधिक इतिहास
1. सिंधवालिया थाना (गोपालगंज) कांड संख्या-81/20, दिनांक-15.05.20, धारा-309/402/411/412 /414/332/333/307 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट
2. एकमा थाना कांड संख्या-203/19. दिनांक-25.08.19, धारा-392 भा०द०वि०
3. एकमा थाना कांड संख्या 247/19. दिनांक-29.09.19. धारा-379/411/414/34 भा०द०वि०
4. बसंतपुर/लकड़ी नबीगंज ओपी (सिवान) कांड संख्या 489/22 दिनांक 23.10.22 धारा 448/341 /323/307/34 आई पी सी एवं 25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स अधि०
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







