सारण DM के नेतृत्व में डोरीगंज इलाके में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाया गया अभियान

अवैध बालू भंडारण वाले स्थलों के जमीन मालिकों के विरुद्ध भी हुई एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई
बालू के अवैध कारोबार के पूरी तरह बंद हो जाने तक इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी- जिला पदाधिकारी
छपरा: जिला पदाधिकारी अमन समीर के नेतृत्व में अवैध खनन, भंडारण,ओवरलोड बालू के परिवहन के रोकथाम हेतु डोरीगंज थाना अंतर्गत दरियावगंज, बंगाली घाट, लोदीपुर इलाकों में सघन छापामारी करते हुए 21 ट्रक, 09 लोडर, 04 ट्रैक्टर को जब्त करने के साथ 24 लोगों की गिरफ्तारी की गयी। बालू के अवैध खनन भंडारण एवं ओवरलोड वाहनों के साथ परिवहन करने वाले लोगों पर एफ एफ आई आर दर्ज करने के साथ-साथ बालू भंडारण वाले स्थलों के जमीन मालिकों पर भी एफ आई आर दर्ज करने की कार्रवाई की गई इसमें लोदीपुर में 19 जमीन मालिक चिरांद बदलपुरा में 38 एवं ब्रह्मपुरा में 14 जमीन मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
करोड़ों रुपए के बालू को जब्त करने के साथ खनन विभाग एवं परिवहन विभाग के द्वारा करोड़ों रुपए का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी सारण ने स्पष्ट एवं कड़े शब्दों में कहा है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार तब तक की जाती रहेगी जब तक कि अवैध बालू का भंडारण ,परिवहन पूरी तरह बंद ना हो जाए।
जिला पदाधिकारी सारण, पुलिस अधीक्षक सारण, वरीय पदाधिकारीगणों के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल ने आज सुबह 4:00 बजे से लगभग 12:00 अपराहन तक लगातार छापामारी के कार्य को अंजाम दिया।छापेमारी के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला, अपर समाहर्ता डॉ गगन अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, मढ़ौरा एवं सोनपुर के साथ जिले के विभिन्न थानों के बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



