Black Marketing of Fertilizers: सारण में खाद की कालाबाजारी पर लगेगा लगाम, हर विक्रेता पर रहेगी पैनी नजर
किसानों को समय पर और सही दर पर मिलेगी खाद, शिकायत के लिए हेल्पलाइन भी जारी
छपरा। किसानों को समय पर उचित दर पर उर्वरक (खाद) उपलब्ध कराने और इसकी कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सारण जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सहित विभिन्न संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में डीएम ने सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं की सघन निगरानी करें और जरूरत पड़ने पर नियमित छापेमारी अभियान चलाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उर्वरक की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Jamin Registry: भू-माफियाओं की रातों की नींद उड़ाने वाली पहल, जमीन रजिस्ट्री में चार नये नियम लागू |
किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर:
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि हेल्प डेस्क नंबर 06152-248042 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद किसान खाद से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकें।
डीएम ने कहा कि “किसानों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी।”
Reservation Chart: रेलवे में बड़ा बदलाव, अब 8 घंटे पहले बनेगा आरक्षण चार्ट, तत्काल टिकट नियम भी सख्त |
बैठक में उठाए गए मुख्य बिंदु:
- विक्रेताओं की गतिविधियों की सतत निगरानी
- खाद के स्टॉक और बिक्री का सत्यापन
- काले बाज़ारी पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- हेल्प डेस्क की सूचना पंचायत स्तर तक पहुंचाने की योजना
Chhapra News: शराब पार्टी के बाद फरार दरोगा को सारण SSP ने किया निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू |
बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि खाद की आपूर्ति और वितरण को पारदर्शी बनाया जाए ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके और किसी प्रकार की अफरा-तफरी या अव्यवस्था उत्पन्न न हो। यह कदम खरीफ फसल के लिए खाद की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों को राहत देने और सिस्टम में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



