Chhapra News: जातीय वर्चस्व पर Reels बनाने वाली महिला सिपाही को SSP ने किया सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू
7 दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण का आदेश

छपरा। सारण जिले से एक महिला सिपाही का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। वीडियो में नगर थाना, सारण में पदस्थापित महिला सिपाही अंशु आनंद थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में नजर आ रहीं हैं। वीडियो में जातीय वर्चस्व (भूमिहार समुदाय) को बढ़ावा देने वाला बैकग्राउंड ऑडियो के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
वीडियो वायरल होते ही तत्काल कार्रवाई:
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सारण साइबर सेल और जिला पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा संबंधित कर्मी अंशु आनंद से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन प्राप्त जवाब को असंतोषजनक मानते हुए उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भ्रामक-भड़काऊ पोस्ट डालने वाले 3 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज
7 दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण का आदेश
पुलिस अधीक्षक ने विभागीय अनुशासन के तहत 7 दिनों के भीतर विस्तृत उत्तर देने का निर्देश दिया है। इसके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस विभाग का स्पष्ट संदेश
,
“गलत कार्य करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। निष्पक्ष और जवाबदेह पुलिसिंग ही हमारी प्राथमिकता है। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को समय-समय पर सम्मानित भी किया जाएगा।”
डॉ. कुमार आशीष, एसएसपी सारण
ये भी पढ़ें: अब आपदा में भी फेल नहीं होगा मोबाइल नेटवर्क, दूरसंचार विभाग ने सोनपुर में किया मॉक ड्रिल
सोशल मीडिया पर बढ़ती निगरानी
यह मामला सोशल मीडिया की निगरानी व्यवस्था के तहत पकड़ में आया, जो यह दर्शाता है कि पुलिस महकमा अब डिजिटल गतिविधियों पर भी सक्रिय निगाह रख रहा है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि विभागीय मर्यादा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 20, 2026सारण DM का सख्त अल्टीमेटम: 3 महीने में निपटेंगे सभी लंबित मामले, पंचायतों में लगेगा जन सहयोग कैंप
छपराApril 20, 2026Summer Special Train: छपरा-मशरक के रास्ते गोमतीनगर से कोलकता के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराApril 20, 2026शिक्षकों की समस्याएं लेकर CM दरबार पहुंचे डॉ. राहुल राज, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये







