
रेलवे डेस्क। बिहार के दो महत्वपूर्ण शहरों दरभंगा और बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली और लखनऊ के लिए अमृत भारत ट्रेन चलेगी। यात्री जनता को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा दो जोड़ी नई अमृत भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया जा रहा है। इन ट्रेनों का उद्घाटन 18 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बापूधाम मोतिहारी में आयोजित भव्य समारोह से किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर दो उद्घाटन विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी, जिसके बाद 26 जुलाई से इनका नियमित साप्ताहिक संचालन प्रारंभ होगा।
उद्घाटन विशेष गाड़ियों का परिचालन (18 जुलाई 2025)
| गाड़ी संख्या | मार्ग | प्रस्थान समय | आगमन समय | मुख्य पड़ाव शामिल हैं |
|---|---|---|---|---|
| 05599 | बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार टर्मिनल | 11:45 पूर्वाह्न | अगले दिन 10:00 पूर्वाह्न | सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहां, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद |
| 05561 | दरभंगा – गोमतीनगर (लखनऊ) | 11:45 पूर्वाह्न | अगले दिन 04:05 पूर्वाह्न | सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, अयोध्या धाम |
नियमित साप्ताहिक संचालन – दरभंगा–गोमतीनगर अमृत भारत ट्रेन (15561/15562)
15561 दरभंगा–गोमतीनगर अमृत भारत ट्रेन
- प्रारंभ तिथि: 26 जुलाई 2025 (हर शनिवार)
- प्रस्थान: दरभंगा से 15:00 बजे
- गंतव्य: गोमतीनगर, आगमन अगले दिन 05:20 बजे
- मुख्य स्टेशन: सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, अयोध्या धाम
15562 गोमतीनगर–दरभंगा अमृत भारत ट्रेन
- प्रारंभ तिथि: 27 जुलाई 2025 (हर रविवार)
- प्रस्थान: गोमतीनगर से 08:15 बजे
- गंतव्य: दरभंगा, आगमन अगले दिन 00:40 बजे
- मुख्य स्टेशन: अयोध्या धाम, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी
कोच संरचना (Composition)
- कुल कोच: 22
- 12 द्वितीय श्रेणी 3-टियर स्लीपर कोच
- 08 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच
- 02 गार्ड कोच
- प्रकार: नॉन-एसी ट्रेन
ट्रेन परिचालन का महत्व
इन अमृत भारत ट्रेनों से उत्तर बिहार के यात्रियों को राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से सीधी, किफायती और सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही यह ट्रेनें सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र के बीच आवागमन को भी बेहतर बनाएंगी।
रेलवे प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इन ट्रेनों से आवागमन, रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा यात्रा के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



