गोपालगंज का ये युवा इंजीनियर नहीं बन पाया तो करने लगा खेती, अब सालाना 22 लाख रुपये की कमाई

गोपालगंज। ये कहानी बिहार के एक ऐसे युवा की है, जो इंजीनियर नहीं बन पाया तो खेती करने लगा। आज किसी इंजीनियर से कहीं ज्यादा की सालाना कमाई कर रहा है। इस युवा की चर्चा आज सिर्फ बिहार नहीं, बल्कि देशभर में हो रही है। आइए जानते हैं इस युवा किसान की पूरी कहानी…
इंजीनियरिंग में एडमिशन नहीं मिला तो खेती शुरू कर दी
गोपालगंज के सदर प्रखंड के बरईपट्टी गांव के रहने वाले कुणाल कुमार राय बचपन से इंजीनियर बनना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए तैयारी की। मनपसंद कॉलेज नहीं मिल पाया तो मायूस हो गए। दिल्ली से वापस अपने गांव लौट आए। इसके बाद उन्होंने खेती करने की ठान ली। कुणाल के पिता भी किसान हैं।
कुणाल बताते हैं कि उन्होंने मिश्रित खेती शुरू की। गन्ना, सब्जी, मक्का, अरहर दलहन, गेंहू समेत विभिन्न प्रकार के फसलों की खेती की। मुर्गीपालन और अंडा उत्पादन का भी काम शुरू किया।
अब हर साल 22 लाख रुपये कमाते हैं
कुणाल बताते हैं कि अब उनकी सालाना आय 22 लाख रुपये है। यही नहीं, वह अपने गांव के 25 से ज्यादा युवाओं को भी रोजगार देते हैं। कुणाल कहते हैं कि अब उनके पास कुल 25 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने युवाओं को भी खेती-किसानी की तरफ बढ़ने के लिए कहा। बोले- कृषि के क्षेत्र में काफी बेहतर कॅरियर बनाया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



