2 साल तक नहीं मनाई सुहागरात तो थाने पहुंच गई पत्नी!

बिहार डेस्क। पत्नी से शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो उसने पति के खिलाफ मुकदमा ही दर्ज करा दिया। दोनों की शादी को करीब 3 साल हो गए हैं। पुलिस इस मामले में आरोपी को तलाश रही है।
ये वाक्या है बिहार के मुजफ्फरपुर का। दरअसल उसकी शादी 31 मई 2021 को अहियापुर इलाके में रहने वाले एक युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के दो सालों तक उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए।
जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। यहां तक कि उसे काफी वक्त तक अपने मायके भी नहीं जाने दिया गया। महिला थाना पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
किसी तरह दादा जी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर महिला ससुराल से जान बचाकर मायके चली आई। इसके बाद उसने तमाम आरोप लगाए।
महिला थानेदार अदिति कुमारी ने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा आईपीसी की धाराओं 341, 323, 498A, 379, 504, 506 और 34 के तहत दर्ज किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



