भोजपुरी पर्दे पर संतोषी मां के किरदार में नज़र आएँगी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा
भोजपुरी डेस्क। रेणु विजय फिल्म एंटरटेनमेंट और प्राइड ऑफ एशिया फिल्म्स के बैनर से बनी भोजपुरी फिल्म “जय संतोषी मां” में संतोषी मां के किरदार में इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नज़र आने वाली है. ये जानकारी आज निर्माता निशांत उज्जवल ने रिविल की. फिल्म बनकर तैयार है, लेकिन अब तक यह किसी को पता नहीं था कि फिल्म में माता संतोषी के किरदार में कौन नज़र आने वाली है. फिल्म के इस बड़े राज का पर्दा आज उठ गया है. जी हाँ, अपनी अदाकारी और फनकारी से दर्शकों के दिलों में राज करने वाली स्मृति सिन्हा ही संतोषी मां की भूमिका में नज़र आएँगी. उन्होंने बताया कि यह फिल्म भी जल्द ही रिलीज होने वाली है.
पारिवारिक और धार्मिक कहानी से प्रेरित फिल्म “जय संतोषी मां” में अपनी भूमिका को लेकर स्मृति सिन्हा ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव की बात है. कभी सोचा नहीं था लाइफ में, कि मुझे इस तरह का किरदार ऑफर होगा. लेकिन जब मुझे यह ऑफर मिला तो मैं बेहद खुश हुई. उन्होंने कहा कि फिल्म अब पूरी हो चुकी है. इसके प्रमोशन के भी शेड्यूल आने वाले हैं, जहाँ दर्शक मुझे संतोषी मां के किरदार में देख पाएंगे. मैं भोजपुरी के दर्शकों के रिएक्शन के लिए उत्साहित हूँ. बांकी फिल्म बेहतरीन बनी है और इसे सब लोगों को देखना चाहिए.
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म “जय संतोषी मां” में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी,जय यादव,मनोज टाइगर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा नीतिका जायसवाल,सुषमा मिश्रा, रंभा सहनी, मोहन कुमार,परितोष कुमार,रजनीश पाठक,सुजान सिंह,राकेश दुबे,प्रिया शर्मा,पूनम और प्रियांशु सिंह है. मेहमान भूमिका में भाजपा विधायक व गीतकार विनय बिहारी भी नजर आएंगे. इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल,धर्मेंद्र के मेहरा और निर्देशक रवि सिन्हा हैं. रानी चटर्जी पहली बार निर्माता निशांत उज्जवल की फिल्म में नजर आने वाली है. फ़िल्म के सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल,सुशांत उज्जवल है. गीत प्यारे लाल यादव ने लिखे है. संगीत निर्देशक रजनीश मिश्रा,भरत चौहान,नृत्य निर्देशक पप्पू खन्ना,पी आर ओ रंजन सिन्हा,डीओपी मनोज कुमार है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



