सारण में बाइक लूट के दौरान अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली

छपरा। सारण जिले में इन दिनों लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है। एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां लूटपाट के दौरान दो युवकों को अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई है। घटना सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित तिवारी पुल के पास हुई है। इस घटना में अपराधियों के द्वारा दो युवकों को गोली मारी गई है। घायल युवकों की पहचान सारण जिले के रिवीलगंज थाना क्षेत्र के पचपतरा गांव निवासी भृगुनाथ शाह के पुत्र नीतीश कुमार तथा सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव निवासी विनोद सोनी के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मकेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायल दोनों युवकों का मोटरसाइकिल और मोबाइल गायब है प्रथम दृष्टिया यह मामला मोटरसाइकिल लूटने के क्रम में गोली मारने का प्रतीत होता है। घायल दोनों युवकों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। इस मामले में मकेर थाने में प्राथमिक दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



