गौतम स्थान स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा यात्री, ग्रामीणों ने बचायी जान
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा बलिया रेलखंड के गौतम स्थान स्टेशन से पश्चिम रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको उपचार के लिए रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि बलिया के तरफ से छपरा को जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही गौतम स्थान स्टेशन से पहले पश्चिम फाटक के समीप पहुंची और टर्न की तो झटका से यात्री ट्रेन से गिर गया और दूसरे पटरी पर चला गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पटरी से हटाया. नहीं तो उसकी मौत वही हो सकती थी क्योंकि पीछे से स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। इधर जैसे ही ट्रेन गौतम स्थान स्टेशन पर जाकर रुकी तो उसमें मौजूद घायल के साथी उतरकर आए और ग्रामीणों के मदद से उसे स्टेशन पर ले जाकर सुलाया गया। जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के जवान, आरपीएफ जवान, और ट्रेन में ड्यूटी पर मौजूद रहे स्कॉर्ट टीम ने घायल यात्री पास पहुंचे। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहाँ से छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल यात्री की पहचान दरभंगा जिला के जम्मू राम के 21 वर्षीय पुत्र लाल जीत राम के रूप में हुई है। अगर स्थानीय लोग उसे नहीं देखते तो उसकी मौत फिर से ट्रेन से कटकर हो जाती. गणिमत यह थी की देखा और पटरी से हटाया. तब तक उसके साथी भी ट्रेन रुकने के बाद पहुंच गये।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



