सारण निवासी आरा के DM को मुख्यमंत्री ने मद्दनिषेध पदक से नवाजा
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज बाजार के रहने वाले भोजपुर डीएम राजकुमार को शनिवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पटना के संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मद्दनिषेध पदक से राजकुमार को नवाजा तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। मद्दनिषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए राजकुमार को यह सम्मान मिला है।
मुख्यमंत्री से सम्मानित होने के बाद राजकुमार ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि सारण व भोजपुर के लोगों का है। सभी के प्यार स्नेह व सहयोग के बल पर ही मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट शराबबंदी को लागू करने में सफलता मिली है। सम्मान समारोह में मद्दनिषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार , सूबे के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी मौजूद थें।
वही सारण के लाल को मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने पर सारण के लोगों ने भी खुशी जताई है। लोगों ने कहा है कि राजकुमार दिन – प्रतिदिन ब्यूरोक्रेट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहे ताकि सारण राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हो सके। मालूम हो कि इसके पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राजकुमार के सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



