भारतीय डाक की इस योजना से आपका भी पैसा हो जायेगा डबल, जानिए क्या है स्कीम?

नेशनल डेस्क। अगर आप भी अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं और पैसे को डबल बनाना चाहते है तो आपके लिए सरकार ने एक ऐसी योजना लायी है, जिससे आपके पैसे डबल हो सकता है। पैसे निवेश करने की कर रहे हैं प्लानिंग तो आपके लिए है यह स्कीम. जिसमें आपके पैसे हो जाएंगे डबल. क्या है स्कीम कैसे करना होता है इसमें आवेदन चलिए बताते हैं.
आज के समय में बहुत से लोग निवेश की ओर ध्यान देते हैं. अपनी जरूरतों के हिसाब से लोग अलग-अलग जगह पर निवेश करते हैं.
कुछ लोग शेयर मार्केट में पैसे लगाते हैं. तो कुछ लोग म्युचुअल फंड्स में पैसे लगाते हैं. तो कुछ एफडी में पैसे इन्वेस्ट करते हैं. लोग अपनी-अपनी जरूरत है और अपनी-अपनी सुविधाओं के तहत इन्वेस्टमेंट करते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्कीम बताने जा रहे हैं जिसमें आपके पैसे डबल हो जाएंगे. पैसे डबल करने वाली इस स्कीम का नाम है किसान विकास पत्र योजना.
यह स्कीम भारतीय पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाती है. शुरुआत में इस स्कीम को सिर्फ किसानों के लिए चालू किया गया था. लेकिन अब कोई भी भारतीय नागरिक इसमें निवेश कर सकता है. इस स्कीम में 9.7 साल यानी 115 महीनों में आपकी जमा की गई राशि डबल हो जाती है.
इस योजना को कोई भी नजदीकी डाकघर जाकर खुला सकता है. योजना में कम से कम हजार रुपए जमा करने होते हैं. तो वहीं इसमें अपर लिमिट तय नहीं की गई है. आप जितने रुपए चाहे उतने जमा कर सकते हैं. बता दें इसमें वन टाइम इन्वेस्टमेंट की जाती है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 17, 2026BCECE Exam: 30 और 31 मई को होगी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
क्राइमApril 17, 2026छपरा जेल में आधी रात हड़कंप: DM-SSP की छापेमारी में बड़ा खुलासा, कैदी कर रहे थे वार्ड अटेंडेंट का काम
छपराApril 16, 2026Digital Census: इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना, मोबाइल से खुद भरें जानकारी
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला







