डीआरएम ने छपरा जंक्शन-गौतमस्थान और मांझी स्टेशन का किया गहन निरीक्षण
सुरक्षा, सुविधा और विकास को लेकर रेलवे की सक्रिय पहल

छपरा। ठंड एवं घने कोहरे के मौसम में रेल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और संरक्षित रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन निरंतर प्रयासरत हैं। इसी उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ औड़िहार–छपरा ग्रामीण रेल खंड का संरक्षा विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। यह निरीक्षण न केवल मौसमी चुनौतियों से निपटने के लिए था, बल्कि रेल खंड पर चल रहे प्रगतिशील विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने की दिशा में एक सशक्त पहल भी रहा।
औड़िहार–छपरा ग्रामीण रेल खंड पर संरक्षा विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
हमारे द्वारा किया गया यह निरीक्षण रेल संरक्षा मानकों, परिचालनिक सतर्कता और तकनीकी सुदृढ़ता के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। ठंड और कोहरे के कारण दृश्यता में कमी, सिग्नलिंग, ट्रैक संरचना और परिचालनिक समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान रेल पथ, सिग्नल व्यवस्था, ओएचई, संचार प्रणाली और संरक्षा उपकरणों की गहन समीक्षा की गई ताकि किसी भी प्रकार की परिचालनिक बाधा से बचा जा सके।
मांझी, गौतमस्थान एवं छपरा ग्रामीण स्टेशनों का क्रमवार निरीक्षण
निरीक्षण यान से यात्रा करते हुए हम मांझी, गौतमस्थान और छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशनों पर पहुँचे तथा अंत में छपरा कचहरी स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। प्रत्येक स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, परिचालनिक प्रबंधन, स्टेशन पैनल, रिले रूम, संरक्षा उपकरणों और साफ-सफाई व्यवस्था की सूक्ष्म जांच की गई।
छपरा कचहरी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और परिसंपत्तियों की गहन समीक्षा
हमने छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की। स्टेशन भवन की स्थिति, सर्कुलेटिंग एरिया की व्यवस्था, परिचालनिक समन्वय और तकनीकी कक्षों का निरीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। निष्प्रयोज्य सामग्रियों को शीघ्र हटाने, परित्यक्त भवनों को डिसमेंटल करने, रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता और साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि स्टेशन और आसपास का वातावरण सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यात्रियों के अनुकूल बनाया जा सके।
छपरा ग्रामीण स्टेशन पर रेक हैंडलिंग एवं गुड्स शेड का निरीक्षण
छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर रेक हैंडलिंग व्यवस्था और गुड्स शेड का भी निरीक्षण किया। यहां माल व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाओं, लोडिंग–अनलोडिंग प्रक्रिया और संचालन की समीक्षा की गई। इस अवसर पर हमने माल यातायात के नियमों के सरलीकरण की जानकारी देते हुए व्यापारियों को प्रोत्साहित किया कि वे रेलवे के माध्यम से अधिकाधिक माल परिवहन करें, जिससे राजस्व वृद्धि और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बल मिल सके।
मांझी रेलवे स्टेशन पर संरचनात्मक विकास और यात्री सुविधा विस्तार
निरीक्षण के दौरान मांझी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विशेष आकलन किया गया। पैदल उपरिगामी पुल, स्टेशन भवन, परिचालनिक व्यवस्था और तकनीकी कक्षों की समीक्षा के पश्चात स्टेशन की बाउंड्री वॉल निर्माण, खाली पड़े कमरों को आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय के रूप में विकसित करने, स्टेशन परिसर की व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक वातावरण मिल सके।
गौतमस्थान स्टेशन और गुड्स शेड पर विशेष ध्यान
गौतमस्थान रेलवे स्टेशन पर भी यात्री सुविधाओं, पैदल उपरिगामी पुल, परिचालनिक व्यवस्था, सिग्नलिंग और संरक्षा उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। स्टेशन के रख-रखाव और स्वच्छता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गौतमस्थान गुड्स शेड का निरीक्षण करते हुए ट्रकों के सुगम आवागमन हेतु अप्रोच रोड के सुधार के लिए प्रस्ताव बनाने, माल व्यापारियों को नियमों के सरलीकरण की जानकारी देकर माल यातायात को आकर्षित करने पर विशेष बल दिया गया।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण
गौतमस्थान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अशोक के पेड़ का वृक्षारोपण कर पर्यावरण की शुद्धता, हरित विकास और स्वच्छ रेलवे परिसर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस व्यापक निरीक्षण के अवसर परवरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र वैश सहित अन्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव और प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



