छपरा नगर निगम के धावा दल ने की छापेमारी, सिंगल यूज प्लास्टिक खिलाफ चला अभियान

छपरा। छपरा शहर मे सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वाले थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को छपरा नगर निगम के द्वारा दो धावा दल के माध्यम से छापेमारी किया गया। छापेमारी के धावा दल का नेतृत्व उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह के द्वारा किया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए लगातार छापमारी करके निगम क्षेत्र मे प्लास्टिक उपयोग करने वालो को आर्थिक दंड लगाया गया।
छापामारी लाह बाजार,मौना चौक से गांधी चौक सलेमपुर चौक से होते हुए साहेबगंज छापेमारी किया गया।आज बड़े बड़े होटल और मौल मे छापेमारी किया गया। शहर के लोगो को अवगत् बार बार कराया जाने के वावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। जो थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल एवं बेचने वालो को दंड एवं सामान जब्त कर लिया जा रहा हैं एवं चेतावनी दे दी जा रही है की दुबारा पकड़े जाने पर आपको दुगना राशि दंड लगाया जायेगा।
नगर आयुक्त सुमित के द्वारा सभी मैरेज हॉल, होटल, मॉल के मालिकों को पूर्व मे बैठक करके बता दिया गया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नही करना है और दूसरे को भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नही करने के लिए प्रेरित करे।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से 15 दिन पूर्व से ही जागरूकता अभियान के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नही करने के लिय किया जा रहा है।शहर के थोक एवं खुदरा विक्रेता अब बहुत कम सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे है।कुछ दिनों मे शहर अब पूर्ण रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित हो जायेगा।
सभी इस बात से अवगत है कि एक जुलाई 2022 से सम्पूर्ण बिहार मे सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। शहर मे अब प्रतिदिन जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक थोक एवं खुदरा विक्रताओ को ड्राइव करके पूर्ण रूप से बंद कराने के आदेश दिया गया है।नगर निगम के नगर आयुक्त के आदेशानुसार प्रतिदिन छापमारी करके प्रतिवेदन देंगे ।जिसके लिए दो धावा दल के माध्यम से छापामारी किया जा रहा है।
उप नगर आयुक्त के नेतृत्व मे छापेमारी करके 16300 रुपया वसूला गया और 40 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। छापेमारी दल मे नीरज कुमार झा, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं आपसिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सुमित कुमार, संजीव कुमार मिश्रा, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, पृथ्वी राय, नसीम आरिफ , अरविंद कुमार, सुनील कुमार, अभिनव कुमार, नितेश चौहान, शुभम, कंचन यादव, सुमित राय शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



