Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
शिक्षकों एवं अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

छपरा: Acharya Narendra Deo Public School छपरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से कक्षा IX एवं XI तक नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय, जो वर्ष 2002 से CBSE, नई दिल्ली से संबद्ध है। शिक्षकों एवं अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 1 मार्च 2026 को भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके तहत विभिन्न विषयों के लिए शिक्षकों एवं एक एडमिशन काउंसलर के पद पर नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती के अंतर्गत निम्नलिखित पदों पर एक-एक रिक्ति निर्धारित की गई है—
- एडमिशन काउंसलर (खलपुरा कार्यालय)
- रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान शिक्षक (कक्षा IX एवं X)
- अंग्रेजी शिक्षक (कक्षा IX एवं X)
- सामाजिक विज्ञान शिक्षक – अंग्रेजी माध्यम (कक्षा IX एवं X)
- गणित शिक्षक (कक्षा IX एवं X)
- विज्ञान शिक्षक (कक्षा VI से VIII)
- गणित शिक्षक (कक्षा VI से VIII)
- अंग्रेजी शिक्षक (कक्षा III से V)
- ईवीएस शिक्षक (कक्षा III से V)
वेतनमान व योग्यता
वेतनमान सरकार के नियमों एवं विनियमों के अनुरूप निर्धारित किया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर वेतन तय होगा। आवेदकों के लिए न्यूनतम दो वर्षों का शिक्षण अनुभव अनिवार्य रखा गया है।
भर्ती की तिथि व स्थान
भर्ती प्रक्रिया 1 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक न्यू एएनडी हाई स्कूल, भिखारी चौक, छपरा में आयोजित होगी।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को परिवहन एवं आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए संपर्क नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 15, 2026क्या आपका बच्चा भी मोबाइल देखकर खाना खाता है? AIIMS रिपोर्ट ने चौंकाया
क़ृषिMay 15, 2026फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजना का लाभ
छपराMay 14, 2026सारण में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़का दुघर्टना, टेंपो-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल








