Poco ने मार्केट में उतारा अपना धाकड़ 5G फोन, 7,550mAh की बड़ी बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग के साथ
Poco F7 5G स्मार्टफोन लॉन्च

Poco F7 5G – भारतीय बाजार में लॉन्च हुए पोको के नए स्मार्टफोन Poco F7 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले के साथ 7,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी गई है। आइये जानते है इसके कीमत और खासियत के बारे में विस्तार से।
डिस्प्ले
इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,280×2,772 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, डिस्प्ले 2,560Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,840Hz PWM डिमिंग रेट के साथ 3,200 निट्स ब्राइटनेस के सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है।
प्रोसेसर और इनबिल्ट स्टोरेज
इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS4.1 तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
कैमरा सेटअप
इसके बैक पैनल में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX882 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फास्ट चार्जिंग और बैटरी
इसमें में 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7,550mAh की बैटरी दी गई है।
धूल और पानी से बचाव के लिए
इसमें में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी गई है। Poco ने इस स्मार्टफोन के लिए 3 साल से ज्यादा एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 पर आधारित Xiaomi HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
3D आइसलूप सिस्टम और हीट डिसिपेशन
इसमें AI बेस्ड टेंप्रेचर कंट्रोल के साथ 3D आइसलूप सिस्टम और हीट डिसिपेशन के लिए 6,000 मिमी स्क्वाअर वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में इसमें 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिए गए हैं।
AI फीचर्स का सपोर्ट
इसमें Google Gemini और Circle to Search शामिल हैं, साथ ही AI नोट्स, AI इंटरप्रेटर, AI इमेज एन्हांसमेंट, AI इमेज एक्सपेंशन समेत काफी टूल का भी सपोर्ट करता है।
कलर ऑप्शन
इसे फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Poco F7 5G की कीमत
भारतीय बाजार में Poco F7 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है।
बिक्री
इस स्मार्टफोन की बिक्री 1 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है।
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



