Special Train: छपरा जंक्शन से मशरक-थावे के रास्ते आनंद विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 14 मई से 16 जुलाई 2025 तक प्रत्येक बुधवार को छपरा से और 15 मई से 17 जुलाई 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 05113/05114 वाया गोरखपुर होकर चलेगी। प्रत्येक बृहस्पतिवार को 10 फेरों के लिये किया जायेगा
प्रत्येक बुधवार को छपरा से चलेगी ट्रेन
05113 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 मई से 16 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को छपरा से 15.45 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 15.57 बजे, मशरख से 16.47 बजे, दिघवा दुबौली से 17.19 बजे, थावे से 18.50 बजे, तमकुही रोड से 19.22 बजे, पडरौना से 19.55 बजे, कप्तानगंज से 21.20 बजे, गोरखपुर से 22.40 बजे, खलीलाबाद से 23.16 बजे, बस्ती से 23.44 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01.10 बजे, बुढ़वल से 03.03 बजे, सीतापुर से 04.55 बजे, शाहजहाँपुर से 07.02 बजे, बरेली से 08.00 बजे तथा मुरादाबाद से 10.00 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.25 बजे पहुँचेगी।
थावे-मशरक के के यात्रियों को मिलेगा फायदा
वापसी यात्रा में, 05114 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 मई से 17 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 16.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 19.00 बजे, बरेली से 21.10 बजे, शाहजहाँपुर से 22.42 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 01.10 बजे, बुढ़वल से 03.17 बजे, गोंडा से 04.20 बजे, बस्ती से 05.50 बजे, खलीलाबाद से 06.27 बजे, गोरखपुर से 07.20 बजे, कप्तानगंज से 08.17 बजे, पडरौना से 08.57 बजे, तमकुही रोड से 09.32 बजे, थावे से 10.45 बजे, दिघवा दुबौली से 11.42 बजे, मशरख से 12.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 13.20 बजे छूटकर छपरा 14.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



