सारण के लाल ने किया कमाल, बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर गाँव-परिवार का नाम किया रोशन
छपरा। कठिन परिश्रम एवं हौशले के बदौलत आज ग्रामीण प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय मानचित्र पर परचम लहराने में सफलता अर्जित कर रहें हैं। जिले के पानापुर प्रखंड के भगवानपुर गाँव निवासी अनुराग वर्मा ने बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित 31 वाँ बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में 18 वाँ रैंक हाशिल कर सफलता प्राप्त किये हैं। वर्ष 2015 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी राँची से एलएलबी करने के उपरांत अनुराग ने केनरा बैंक में लॉ अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे भारत सरकार के एनसीडीसी में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में दिल्ली में कार्यरत हैं। अनुराग की सफलता पर उनके गाँव-परिवार एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी स्व हरेंद्र प्रसाद वर्मा एवं शिक्षिका कुमारी उमा श्रीवास्तव के द्वितीय सुपुत्र अनुराग वर्मा ने जज बन कर माता-पिता के सपनों को साकार किया है। इनके बड़े भाई आलोक श्रीवास्तव एवं भाभी नेहा निधि ने खुशी जाहिर की है। मुजफ्फरपुर बोचहां के अंचलाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद वर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के शंकर प्रसाद वर्मा ने अपने भतीजे के सफलता पर प्रसन्ता व्यक्त कीं। अनुराग दो भाई एवं दो बहन हैं। माला सिन्हा पति नवीन श्रीवास्तव एवं छोटी बहन अंकिता वर्मा ने अपने भाई के सफलता पर गर्व महशुस किया है । ममेरा भाई सब इंस्पेक्टर हैप्पी श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई दीं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले अनुराग की सफलता पर गाँव-जवार के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



