छपरा में कैंसर रोग से परेशान अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

छपरा। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पीड़ित एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव की है। मृतक की पहचान जहांगीरपुर गांव निवासी 58 वर्षीय उमाशंकर राय के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है उमाशंकर राय तीन माह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका पूरा चेहरा खराब हो चुका था। उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था। लेकिन बुधवार की रात्रि में सभी लोग खाना-पीना खाकर सोने चले गये। रोज की तरह जब दवा लगाने के लिए उनका दरवाजा खटखटाया गया तो कोई जवाब नहीं आया।
फिर परिजनों ने खिड़की से देखा तो वो धोती से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए थे। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर बॉडी को निकाला गया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक उमाशंकर राय सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन पुत्री और एक पुत्र है। मृतक के पुत्र ने बताया कि वे अपने बीमारी से काफी परेशान थे उनका जीवन काफी कष्टदायक हो गया था। सरकारी स्तर पर कैंसर के इलाज के लिए कोई मदद नहीं मिली। जिस कारण उन्होने आत्महत्या कर ली है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



