सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
लिफ्ट, सोलर और डिजिटल सिस्टम से लैस होंगे नए प्रखंड कार्यालय

छपरा। सारण जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले के 13 प्रखंडों में निर्माणाधीन भवनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने और समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
यहां बनेंगे नये प्रखंड कार्यालय
समीक्षा बैठक में भवन निर्माण विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रखंडवार स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि परसा, दिघवारा, मशरक, मढ़ौरा, एकमा, बनियापुर, मांझी और तरैया प्रखंडों में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। वहीं सोनपुर प्रखंड में अगले एक-दो दिनों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई गई।
दरियापुर में ले-आउट तैयार किया जा रहा है जबकि अमनौर में भी जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है। जिलाधिकारी ने गरखा और जलालपुर प्रखंडों में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को अतिरिक्त संसाधन लगाकर निर्माण कार्य तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी भवन निर्धारित समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार किए जाएं।
छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे नए भवन
समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि सभी नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों में समर्पित ट्रांसफार्मर, सोलर पैनल, जनरेटर और लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि कार्यालय संचालन निर्बाध और तकनीकी रूप से सशक्त हो सके।
आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर
जिलाधिकारी ने जिला सूचनाविज्ञान पदाधिकारी और आईटी मैनेजर को दो प्रखंडों का भ्रमण कर LAN पोर्ट और अन्य आईटी अवसंरचना की जरूरतों का आकलन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी भवनों में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर डिजिटल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



