छपरा
रेल पटरियों किनारे रहने वालों हो जाएं सावधान! भूल से भी नहीं करें ये काम

छपरा। रेल पटरियों के किनारे निवास करने वालों के लिए रेलवे ने एक गाइडलाइन जारी किया है। जिसका पालन करना अनिवार्य है। रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी मण्डल ने रेलवे ट्रैक के निकट निवास करने वाले भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे रेल से यात्रा करने वाले अनन्य यात्रियों की सुरक्षित यात्रा में अपनी सर्तकता और भागीदारी दिखाएं।
रेलवे सुरक्षा बल ने इन बातों पर ध्यान देने की अपील की है:
- रेलवे ट्रैक के नजदीक न जाएँ।
- रेलवे ट्रैक को सदा समपार अथवा अण्डर पास के माध्यम से ही पार करें।
- भूल से भी साइकिल, मोटर साइकिल अथवा अन्य वाहनों से निर्धारित स्थान के अतिरिक्त अन्य स्थान से रेल लाइन को पार न करें।
- अपने आवास के आस पास रखे अपने भारी वस्तुओं को सुरक्षित व निगरानी में रखे ताकि असामाजिक तत्व उनका गलत इस्तेमाल न कर सकें।
- रेलवे ट्रैक के आस-पास अथवा ट्रैक पर असामाजिक गतिविधियो पर नजर रखें।
- असामान्य गतिविधियों की सूचना अविलम्ब 139, 112, 9794843721 पर दें।
रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि उपरोक्त गतिविधियों को करना रेल अधिनियम की धारा 147, 153, 154 एवं 159 के तहत दण्डनीय है। यह आपके जान माल के हित में है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



