
छपरा। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी मोहम्मद कादिर के पुत्र मोहम्मद सलमान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गंडक कॉलोनी स्थित पानी टंकी के पास हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने सलमान पर जानलेवा हमला किया।
सूचना मिलते ही मोहम्मद सलमान के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सलमान को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों के विरोध के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
Crime news: छपरा में चर्चित व्यवसायी अमरेंद्र सिंह और उनके चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या |
घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और हमलावरों की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डबल मर्डर से शहरवासियों में आक्रोश
बता दें कि 27 मई शाम छपरा शहर के चर्चित व्यवसायी अमरेंद्र सिंह और उनके रिश्तेदार शंभूनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। यह घटना शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस के पास की है। इस घटना को लेकर शहरवासियों में आक्रोश है। अभी पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई थी तब तक यह तीसरी घटना हो गयी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



