
छपरा। सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाने से एक व्यक्ति की मौत के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें हत्या कांड में संलिप्त एक आरोपी को दबोच लिया गया है। वहीं घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था
जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 को अमनौर थाना में पीड़िता द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया कि उसके पति सुदामा राम को गांव के ही उमेश राय उर्फ पुनित राय ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद सुदामा राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई।
Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
पीड़िता के आवेदन के आधार पर अमनौर थाना कांड संख्या-236/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहादी गांव निवासी उमेश राय उर्फ पुनित राय (पिता-दीनदयाल राय) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं रही है।
पुलिस ने बताया कि कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किए जाने की संभावना है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- उमेश राय उर्फ पुनित राय, पिता-दीनदयाल राय
- निवासी : सहादी, थाना-अमनौर, जिला-सारण
छापेमारी टीम
- थानाध्यक्ष, अमनौर थाना
- अमनौर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 11, 2026क्राइमSVU Raid in Bihar: करोड़पति इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 1.43 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले
- August 11, 2026क्राइमSaran Crime News: सुनसान रास्तों पर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा
- August 11, 2026छपरासारण में DM ने की बड़ी कार्रवाई, चावल गबन करने वाले 2 पैक्स के खिलाफ FIR दर्ज
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में लूटकांड में चार साल से फरार चल रहा आदित्य सिंह गिरफ्तार



