
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रीनाथ बाबा घाट, सेमरिया के समीप से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सरयू नदी तट स्थित श्रीनाथ बाबा घाट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस आवश्यक प्रयास कर रही है।
डूबने से मौत की आशंका
इस संबंध में रिविलगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि श्रीनाथ बाबा घाट के समीप नदी के पानी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस शव की पहचान कराने के साथ-साथ मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



