
पटना। ऐसा लग रहा है कि बिहार की राजनीति में कुछ ‘बड़ा’ होने वाला है। पटना से दिल्ली तक हलचल बढ़ गई है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिल्ली गए तो नीतीश कुमार से मिलने ललन सिंह पहुंचे। इसके अलावा सीएम आवास में जेडीयू के कुछ बड़े नेता मौजूद हैं। गहन मंथन चल रहा है। कैबिनेट की बैठक भी महज औपचारिकता हुई। किसी खास प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगी। इस बीच पटना सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दिया गया है। सीएम आवास और राबड़ी आवास के सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राबड़ी आवास के भीतर सन्नाटा पसरा है। मीडिया में कोई बयान देने को तैयार नहीं है।
जेडीयू के सांसद ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी एक साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर पहुंचे। सीएम आवास पर गहन मंथन का दौर चल रहा है। इस बैठक में आगे की सियासी रणनीति पर चर्चा हो रही है। नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट बैठक को जल्द ही समाप्त कर दिया। नीतीश कुमार का झारखंड दौरा भी रद्द हो गया है।
ललन सिंह और विजय चौधरी के सीएम आवास पहुंचने के बाद मंत्री संजय झा और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भी बुलाया गया। जेडीयू के सभी कद्दावर नेता सीएम से सलाह-मश्विरा कर रहे हैं।
पटना में सियासी हलचल के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। डीएसपी सचिवालय सीएम आवास पर तैनात दिखे। सूत्र बता रहे हैं कि जेडीयू के तमाम बड़े नेताओं के साथ सीएम नीतीश बैठक कर रहे हैं। सीएम आवास के बाहर काफी तादाद में जवान तैनात किए गए हैं। इस बीच राबड़ी आवास में सन्नाटा पसरा है।
बिहार बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के सुर अचानक सीएम नीतीश कुमार को लेकर नरम हो गए। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि किसी गठबंधन को लेकर अगर केंद्रीय नेतृत्व को कोई फैसला लेती है तो राज्य नेतृत्व को उसे स्वीकार करना होता है।
बिहार के राजनीतिक हालात को लेकर सूत्र बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बीच बातचीत हुई है। इसके बाद ही सम्राट चौधरी को पटना से दिल्ली बुलाया गया है। सम्राट चौधरी जिस फ्लाइट से दिल्ली गए हैं उसमें जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भी होने की खबर है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या







