Crime News: छपरा के स्वर्ण आभूषण व्यवसायी से झारखंड में 80 लाख रूपये की सोने की लूट
कोलकाता से सोना लेकर छपरा लौट रहे थे व्यवसायी

रांची/छपरा। झारखंड के कोडरमा घाटी से होकर गुजर रहे एक स्वर्ण व्यवसायी से करीब 80 लाख रुपये मूल्य के सोने की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित व्यवसायी दीपक गुप्ता, बिहार के छपरा शहर के गांधी चौक न्यू कॉलोनी निवासी हैं। इस घटना ने दोनों राज्यों की पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
RBI ने किया ऐलान, 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर आयी नई गाइडलाइन
कोलकाता से सोना लेकर छपरा लौट रहा था व्यवसायी
जानकारी के अनुसार, दीपक गुप्ता रविवार की रात करीब दो बजे कोलकाता से अपनी निजी कार से सोना लेकर छपरा लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे कोडरमा घाटी में मेघातरी के पास पहुंचे, तो एक अन्य वाहन में सवार अपराधियों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोका। अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उनकी गाड़ी में रखा सोना लूट लिया और फरार हो गए।
Crime News: छपरा में पूर्व सांसद के गैस एजेंसी में दिन-दहाड़े हथियार के बल पर लाखों रूपये की लूट |
थाने से टालमटोल, एसपी के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ मामला
पीड़ित दीपक गुप्ता लूट के तुरंत बाद कोडरमा थाना पहुंचे, लेकिन उन्हें सुबह आने को कहा गया। जब वे सोमवार सुबह फिर से थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी, तो थानेदार ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे रात में करीब 9 बजे कोडरमा एसपी के पास पहुंचे, जहां एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई।
Saran News: रात में थानों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे SSP, गश्ती में सोये हुए मिला ड्राइवर सस्पेंड, SHO पर कार्रवाई |
एसआईटी गठित, जांच में जुटी पुलिस
एसपी ने इस गंभीर मामले को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसने घटनास्थल और आसपास के इलाकों की जांच शुरू कर दी है। वहीं कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने मामले को संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा कि व्यवसायी की कई बातें स्पष्ट नहीं हैं और पूरी पड़ताल के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। दीपक गुप्ता का कहना है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो अपराधी पकड़े जा सकते थे। उन्होंने कहा, “मैं तुरंत पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन थाने से सहयोग नहीं मिला।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



