Chhapra News: रिविलगंज बाजार में नगर पंचायत प्रशासन ने 50 दुकानों में की छापेमारी, 5800 रूपये जुर्माना की वसूली
प्लास्टिक के प्रयोग के खिलाफ चलाया गया अभियान

छपरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिविलगंज नगर पंचायत प्रशासन ने प्लास्टिक उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी किशोर कुणाल और सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी सिंह के नेतृत्व में रिविलगंज बाजार में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना के पास से गोदना मोड़ तक कुल 50 दुकानों की जांच की गई, जिनमें 6 दुकानदारों से 5800 रुपये जुर्माना वसूला गया।
यह छापेमारी स्वच्छता साथी टीम और रिविलगंज थाना पुलिस के सहयोग से की गई। अधिकारी द्वय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्पों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक प्रयासों के समर्थन में की गई, ताकि स्थानीय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
दुकानदारों ने जताई नाराजगी, उठाए बड़े सवाल
हालांकि, इस अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी दर्ज कराया। उनका कहना था कि साल में एक दिन अभियान चलाने से देश प्लास्टिक मुक्त नहीं होगा। एक दुकानदार ने कहा, “केवल छोटे व्यापारियों को टारगेट करने से कुछ नहीं होगा, सरकार को चाहिए कि प्लास्टिक बनाने वाली कंपनियों पर भी सख्त कार्रवाई करे।”
व्यापारियों का सुझाव था कि यदि वास्तव में प्लास्टिक पर रोक लगानी है तो उसके उत्पादन और आपूर्ति को पूरी तरह बंद किया जाए, तभी जमीन पर बदलाव संभव है।
मिडिल क्लास फैमिली के बजट में launch हुई Apple Car Play फीचर्स वाली Maruti Brezza की दमदार कार |
अभियान में शामिल रहे ये लोग
इस अभियान में स्वच्छता साथी संजय कुमार मांझी, रिंकू कुमारी, सुजाता देवी, सावित्री कुमारी और सुभाष कुमार राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन्होंने दुकानदारों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की।
समाधान की ओर कदम या सिर्फ रस्म अदायगी?
जहां एक ओर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी कदम के रूप में देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय दुकानदारों की नाराजगी इस बात का संकेत देती है कि सिर्फ छोटे स्तर की कार्रवाई से बड़ी समस्या का हल नहीं निकलेगा। अब ज़रूरत है कि नीति निर्माण से लेकर ज़मीन पर क्रियान्वयन तक, हर स्तर पर ईमानदारी से काम हो—तभी प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना साकार हो सकेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



