Saran News: वर्दी में नचनिया के साथ डांस, सोशल मीडिया पर बवाल, SSP ने किया निलंबित
ड्यूटी के दौरान नर्तकी संग नाचने वाले पुलिस पदाधिकारी निलंबित
छपरा। ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मशरक थाने में पदस्थापित पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, महावीरी झंडा जुलूस ड्यूटी के तहत पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह को डुमरशन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर प्रतिनियुक्त किया गया था। इसी दौरान वे वर्दी में मंच पर चढ़कर एक नर्तकी के साथ नृत्य करने लगे। इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो की पुष्टि
वीडियो क्लिप सामने आने के बाद अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरक एवं अपर थानाध्यक्ष मशरक द्वारा जांच की गई। जांच में यह पुष्टि हुई कि वर्दी में मौजूद पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह ने मंच पर चढ़कर नर्तकी के साथ नृत्य किया। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि उनका यह आचरण पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है और ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही एवं मनमानी का उदाहरण है।
निलंबन और स्पष्टीकरण की मांग
मामले को गंभीर मानते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-02 की अनुशंसा पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। साथ ही तीन दिनों के भीतर उनसे लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
अनुशासनहीनता को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, आदेश उल्लंघन अथवा अनुशासनहीनता को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस बल के प्रत्येक पदाधिकारी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा करने और पारदर्शी पुलिसिंग के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करना आवश्यक है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 11, 2026करियर – शिक्षामहिला शिक्षकों से बदसलूकी की तो खैर नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई; हर दफ्तर में बनेगी शिकायत समिति
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर छपरा जंक्शन में नहीं लगेगा यात्रियों का रेला! प्लेटफॉर्म-8 पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सेकेंड एंट्री का प्रतीक्षालय जल्द खुलेगा
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की सौगात, छपरा-टाटानगर के बीच चलेगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा



