छपरा में डॉक्टर के क्लिनिक के पास डेढ़ माह से गैस पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ा

छपरा। शहर के ब्रह्मपुर स्थित हिरा डेंटल क्लिनिक के सामने गैस पाइप लाइन डालने के लिए डेढ़ महीने से गड्ढा खोदा गया है जिसमें आस पास के लोग उसने कुड़ा फेक रहे है। खोदा गया गड्ढा से क्लिनिक में आने जाने में काफ़ी परेशानी हो रही है. क्लिनिक के संचालक डॉ ओपी गुप्ता ने कहा की यह गड्ढा करीब डेढ़ महीने से खोदा गया है जो किसी अनहोनी का बाट जोह रहा है। इसको जल्द से जल्द नहीं भरा गया तो कुछ बड़ा हदसा हो सकता है उन्होंने वरिय पदधिकारीयों से मांग की है की इसको जल्द से जल्द भड़ दिया जाय नहीं तो कोई बड़ा घटना होगा जिसका जिम्मेदारी निर्माण करा रही कम्पनी की होगी। यह नेशनल हाइवे होने के कारण रात दिन उसी के कारण हमेसा जाम की समस्या रहती है.
निर्माण कम्पनी कार्य कराय लेकिन इतना दिन किस वजह से इस गड्ढा को खोद कर छोड़ दिया गया है। इसमें एक राहगीर साइकिल वाला गिर गया था जिसका जान जाते जाते बचा गणिमत यह थी की दिन का समय था की लोग उसको देखा और निकाल दिया। इसके पहले नाला के पाइप डालने के लिए खोदा गया था जिसको एक माह बाद भरा गया लेकिन नाले का पूरा सिलापट तोड़ कर छोड़ दिया गया है।
इस कार्य के करा रहे कम्पनी के कर्मियों से गड्ढा भरने के लिए कहा गया लेकिन अनदेखी किया जा रहा है. और गड्ढा को नहीं भरा जा रहा है जो कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



