लोकसभा चुनाव के दौरान कैश -शराब पर ESMS पोर्टल से होगी निगरानी: डीएम

छपरा। लोकसभा चुनाव में कैश, शराब और कीमती वस्तुओं के सीजर पर चुनाव आयोग सीधे नजर रखेगा. इसके लिए विशेष ईएसएमएस पोर्टल लांच किया गया है. ऐसी जब्ती के साथ ही सम्बंधित इंफोर्समेंट एजेंसी उसका विवरण पोर्टल पर अपलोड करेगी. उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर के निदेशानुसार बुधवार को इंफोर्समेंट एजेंसियों और अग्रणी बैंक के प्रबंधकों के गहन प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तारणी कुमार ने दी.
उन्होंने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर गहनता से प्रकाश डाला. उन्होंने ईएसएमएस ऐप संचालन की क्रमवार जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किस प्रकार ऐप को लॉगइन कर रिपोर्ट को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा.
किस प्रकार रिपोर्ट को अद्यतन किया जाएगा. प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल मद्यनिषेध, आयकर, डीएलबीसी, पुलिस समेत फ्लाइंग स्क्वाएड और स्टैटिक सर्विलांस टीम के पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे. सभी लोगों को ऐप का हैंडस्ऑन भी कराया गया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



