सारण SP का आदेश: थाना में आने वाले आमजनता से करें अच्छा व्यवहार, समस्याओं का करें समाधान

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक के द्वारा तरैया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों- कर्मियों एवं चौकीदारो को citizen-centric policing के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक दिश- निर्देश दिए गये।
तरैया थाना के निरीक्षण के दौरान थाना भवन के साथ ही थाना के सभी अभिलेखो एवं पंजीयों की जाँच कर अभिलेखो व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार करने, कांडो का समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, थाना में साफ-सफाई रखने एवं थाना भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव उचित माध्यम से भेजने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में तरैया थाना में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु पु0अ0नि0 आशुतोष कुमार सिंह,थानाध्यक्ष तरैया थाना, पु0अ0नि0 प्रवेश कुमार, प्र0पु0अ0नि0 राकेश कुमार, सि0-605 अंगद कुमार, सि0-984 अनिष कुमार को पुरस्कृत किया गया है तथा आसूचना संकलन में बेहतर कार्य करने हेतु चैकीदार 2 /3 हैदर अली एवं चैकीदार 2 /13 अभिरंजन मांझी को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा अमनौर थाना का औचक निरीक्षण किया गया । इस क्रम में उन्होंने थाना के हाजत, आगंतुक कक्ष व महिला कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही थाना में थाना रजिस्टरो से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जाँच की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को रात्रि गश्ती सुचारू रूप से किए जाने, शराब के परिवहन एव भंडारण पर निगरानी रखने एवं वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द पकडने एवं थाना पर आने वाले परिवादियों की समस्या को गंभिरता से निस्तारण करने का निर्देश दिये ।
थाना के एक-एक कर्मी पर नजर रखना, आम जनता से अच्छा व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकताएं होंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







