Amrit Bharat Station Yojana: सोनपुर रेलवे स्टेशन बनेगा व्यापारिक केंद्र: 532 स्टॉलों की होगी ई-नीलामी
रोजगार और आमदनी दोनों में बढ़ोतरी

सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल द्वारा सोनपुर रेलवे स्टेशन को व्यापारिक गतिविधियों का नया केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास के हिस्से के रूप में रेलवे ने 532 वाणिज्यिक स्टॉलों की ई-नीलामी की घोषणा की है। यह नीलामी 25 जून 2025 को आईआरईपीएस पोर्टल (www.ireps.gov.in) पर आयोजित की जाएगी।
Saran News: काशी की तर्ज पर हरिहरनाथ कॉरिडोर का होगा निर्माण, दीघा पुल तक बनेगा रिवर फ्रंट |
प्रत्येक वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक की आय
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्टॉलों से प्रत्येक वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक की आय होने की संभावना है। स्टॉलों में खाद्य सामग्री, पुस्तकें, हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्टेशनरी जैसी वस्तुओं की बिक्री की अनुमति होगी। इससे न केवल रेलवे को आय होगी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
Bharat Gaurav Special Train: अब श्रद्धालु EMI से कर सकेंगे 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, IRCTC की विशेष पेशकश |
रेलवे ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी। इच्छुक प्रतिभागियों को आईआरईपीएस पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा और वैध जीएसटी पंजीकरण अनिवार्य होगा। प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देश पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
प्री-बिड मीटिंग होगी
नीलामी से पहले एक प्री-बिड मीटिंग 18 जून 2025 को सुबह 11 बजे सोनपुर स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
रेलवे ने यह भी बताया कि नॉन-फेयर इनकम (गैर-किराया आय) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2023-24 में ₹24.83 करोड़ की तुलना में 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर ₹34.92 करोड़ हो गया है, जो कि 46.64% की वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह नॉन-फेयर रेवेन्यू ₹3.54 करोड़ से बढ़कर ₹4.96 करोड़ हो गया है, जो 40.11% की वृद्धि है।
Bharat Gaurav Train Tour: शिवाजी महाराज के पदचिह्नों पर सफर, IRCTC की ट्रेन यात्रा को फुल बुकिंग
रेलवे का यह प्रयास सोनपुर स्टेशन को एक आधुनिक और जीवंत केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। साथ ही, इससे स्थानीय बाजार को भी मजबूती मिलेगी और छोटे कारोबारियों को कम लागत में अधिक ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateJune 23, 2026Train Updates: छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू, 22 कोचों के साथ दौड़ेगी नई एक्सप्रेस
छपराJune 23, 2026सारण के 18 थानों की कमान अब इंस्पेक्टरों के हाथ, पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला
क्राइमJune 22, 2026Crime News Saran: सारण में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा सलाखों के पीछे
छपराJune 22, 2026Jamin Registry Rate: सारण में जमीन की रजिस्ट्री होगी महंगी, शहरी क्षेत्रों में MVR दरें दोगुनी







