छपरा के JPU में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन का सुनहरा मौका, ऑनलाइन करें आवेदन

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कई महाविद्यालयों में विभिन्न स्नातक (व्यावसायिक पाठ्यक्रमों) और कई स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढा दी गई है। अब 11 नवंबर 2024 तक इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं की मांग और पर्व-त्यौहारों को देखते हुए माननीय कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई जी द्वारा तिथि विस्तारित करने का निर्देश दिया गया। इसके पश्चात वोकेशनल कोर्सेज के निदेशक प्रो. अजीत तिवारी जी द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्रा जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के आधिकारिक वेबसाइट (jpv.ac.in) पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक इस लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं-
https://jpv.bihar-ums.com/studentapplication/index
सफल पंजीकरण के बाद कोई भी आवेदक के रूप में इस लिंक के माध्यम से लॉगिन कर सकता है:
https://jpv.bihar-ums.com/studentapplication/index
विस्तृत जानकारी jpv.ac.in पर व्यावसायिक और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम और प्रवेश अनुभाग में प्राप्त की जा सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



