छपरा। वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन चुका ऑपरेशन सिंदूर अब सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि पूरे देश के गर्व का प्रतीक बन गया है। भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को सम्मानित करने के लिए भारतीय रेल ने पूरे देश में एक अनूठा आयोजन किया। कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से असम तक के रेलवे स्टेशन इन दिनों तिरंगे की रौशनी में सराबोर होकर देशभक्ति की भावना से गूंज उठे।
रेलवे स्टेशनों पर लगाई गई डिजिटल स्क्रीनों पर ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी दृश्यावली यात्रियों को भावुक और प्रेरित कर रही है। स्टेशन परिसर में गूंजते देशभक्ति के गीतों और झिलमिलाते तिरंगे रंग की लाइटिंग ने यात्रियों के दिलों में देश के लिए समर्पण की भावना को और गहराई दी।
ये भी पढ़ें: अब टकराएंगी नहीं ट्रेनें, छपरा से बाराबंकी तक रेल पटरियों पर बिछेगा ‘सुरक्षा का कवच’
तिरंगा यात्रा और नुक्कड़ नाटक बना आकर्षण का केंद्र
भारतीय रेल ने इस आयोजन को केवल सीमित न रखते हुए विभिन्न शहरों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, स्थानीय नागरिक, रेलवे कर्मी और सैनिक शामिल हुए। तिरंगे के सम्मान में निकाली गई यह यात्रा राष्ट्रप्रेम के प्रतीक के रूप में पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई।
इतना ही नहीं, रेलवे ने कई स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि, बहादुर सैनिकों की भूमिका और इसके महत्व को जनमानस तक पहुंचाया। लोगों ने इसे खुले दिल से सराहा और वीर जवानों के सम्मान में तालियों की गूंज से आयोजन स्थल को भर दिया।
ये भी पढ़ें: छपरा जंक्शन पर सिर्फ 2 रूपये में मिलेगा ठंडा पानी, लगाया गया 6 वाटर वेंडिंग मशीन
सेना के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम
ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाया गया वह निर्णायक अभियान है, जिसने दुश्मनों को करारा जवाब देते हुए न्याय की मिसाल कायम की। इस अभियान ने भारत की सुरक्षा, दृढ़ता और न्यायप्रियता को फिर से स्थापित किया।
भारतीय रेल की यह पहल दर्शाती है कि देश का प्रत्येक नागरिक अपनी सेना के साथ खड़ा है, और वीर जवानों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जाएगा। यह आयोजन केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने वाली राष्ट्रभक्ति की ज्वाला है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 11, 2026करियर – शिक्षामहिला शिक्षकों से बदसलूकी की तो खैर नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई; हर दफ्तर में बनेगी शिकायत समिति
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर छपरा जंक्शन में नहीं लगेगा यात्रियों का रेला! प्लेटफॉर्म-8 पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सेकेंड एंट्री का प्रतीक्षालय जल्द खुलेगा
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की सौगात, छपरा-टाटानगर के बीच चलेगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा



