छपरा शहर में नया ट्रैफिक नियम लागू, सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक नहीं होगी वाहनों की एंट्री

छपरा। लोकसभा निर्वाचन के अवसर पर छपरा शहर में 26 अप्रैल से 5 मई को विभिन्न अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे। उनके समर्थकों की काफी भीड़ होने की संभावना हैं। छपरा शहर में भीड़ नियंत्रण और यातायात नियंत्रण के लिए छपरा शहर में आने वाले सवारी वाहनों और तीन पहिया वाहनों का रूट निर्धारित किया गया है।
रूट चार्ट नामांकन के समय तक प्रभावी रहेगा। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक मुख्य रूप में नियम प्रभावी रहेगा। नियम को तोड़ने वाले पर जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहरी क्षेत्र में भारी और चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
छपरा शहर में लागू ट्रैफिक रूट मैप
1. पटना की तरफ से आने वाली सवारी बस मेहियां-मेथवलिया चौक तक ही आएगी, वहां से वापस उसी मार्ग अपने गंतव्य को जाएगी।
2. सीवान, एकमा की तरफ से आने वाली सवारी बस ब्रह्मपुर मोड़ तक आएगी। अगर उन्हें छपरा से बाहर जाना हो तो ब्रह्मपुर तीन मुहानी से होकर कोपा, बसडीला, जलालपुर, उमधा, मेथवलिया चौक, मेहिया होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी।
3. मांझी, रिविलगंज की तरफ से आने वाली सवारी बस ब्रह्मपुर चौक तीन मुहानी तक आएगी। अगर छपरा से बाहर जाना हो तो ब्रह्मपुर तीन मुहानी से होकर कोपा, बसडीला, जलालपुर, उमधा, मेथवलिया चौक, मेहिया होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी।
4. बनियापुर की तरफ से आने वाली सवारी बस जलालपुर उमधा के रास्ते मेथवलिया चौक तक आएगी, वहां से पुनः उसी मार्ग से अपने गतंव्य को जाएगी।
5. मढौरा, नगरा की तरफ से आने वाली सवारी बस मेथवलिया चौक तक आएगी, वहां से पुनः उसी मार्ग से अपने गतंव्य को जाएगी।
6. गरखा की तरफ से आने वाली सवारी बस मेहियां, मेथवलिया चौक तक आएगी, वहां से पुनः उसी मार्ग से अपने गतंव्य को जाएगी।
7. डोरीगंज की तरफ से आने वाले सवारी बस भिखारी ठाकुर चौक, नेवाजी टोला चौक, मेहियां के रास्ते मेथवलिया चौक तक आएगी, वहां से पुनः उसी मार्ग से अपने गतंव्य को जाएगी।
8. मेथवलिया चौक से 500 मीटर तक कोई भी अपना वाहन पार्क नहीं करेंगे, जिन्हें पार्किंग करना हो वे उमधा और मेहियां ओवर ब्रिज के नीचे से विशुनपुरा की तरफ किनारे पार्किंग करेंगे
9. तीन पहिया वाहन, ई-रिक्शा, टेम्पो का परिचालन ब्रह्मपुर से शहर की तरफ निषेध रहेगा। यदि आवश्यकता होगी तो हनुमान मंदिर से नीचले रोड में परिचालन किया जाएगा। साढ़ा ओवर ब्रिज के उपर से किसी भी तीन पहिया वाहन का प्रवेश शहर से वर्जित रहेगा। आवश्यकतानुसार उसका परिचालन साढ़ा ढाला से प्रभुनाथ नगर-जगदम कॉलेज ढाला बस स्टैण्ड तक किया जाएगा।
10. गांधी चौक से शहर की तरफ सभी प्रकार के तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
11. कटहरी बाग हनुमान मंदिर से आगे शहर में तीन पहिया वाहनों पर रोक रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर कटहरी बाग से नीचले रास्ते में ही परिचालन किया जाएगा।
12. राजेन्द्र सरोवर से नगरपालिका चौक की तरफ तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



