छपरा में स्वर्ण व्यवसायी ने शादी के गहनों की गबन कर रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने Gold के साथ दबोचा

छपरा। सारण जिले के छपरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्वर्ण व्यवसायी अनुप सोनी ने गबन किए गए गहनों को छिपाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने मामले की साजिश का खुलासा करते हुए 613 ग्राम स्वर्ण आभूषण बरामद कर लिए और अभियुक्त अनुप सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मुहल्ला निवासी अंकित गुप्ता ने 7 जनवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि स्वर्ण व्यवसायी अनुप सोनी और उनके पिता शेखर प्रसाद शादी के गहनों के नाम पर उनकी दुकान से 613.920 ग्राम सोने के आभूषण लेकर गए थे। देर रात तक आभूषण नहीं लौटाने पर जब उनसे मांग की गई, तो उन्होंने गहने वापस करने से इनकार कर दिया। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या-10/25 दर्ज किया गया।
उधर, गरखा थाना में अनुप सोनी ने 7 जनवरी को ही एक अलग शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वे आभूषण वितरण के सिलसिले में जा रहे थे, तभी गरखा चारमुहानी के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनका आभूषणों से भरा झोला छीन लिया। इस पर गरखा थाना में कांड संख्या-27/25 दर्ज किया गया था।नगर और गरखा थाने के पुलिसकर्मियों की टीम ने मिलकर इस साजिश का पर्दाफाश किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
पुलिस ने साजिश का खुलासा किया
पुलिस ने दोनों मामलों की गहन जांच के बाद पाया कि अनुप सोनी ने गबन किए गए गहनों को छिपाने के लिए झूठी लूट की कहानी रची थी। नगर थाना के मामले में अनुप सोनी से पूछताछ के दौरान उन्होंने गबन की साजिश स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर 613 ग्राम स्वर्ण आभूषण बरामद कर लिए गए।
अभियुक्त का नाम:
अनुप सोनी, पिता- शेखर प्रसाद, निवासी- साहेबगंज मुहल्ला, थाना- नगर, जिला- सारण।
बरामद वस्तुएं:
स्वर्ण आभूषण कुल वजन- 613 ग्राम।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026छपरा शहर में नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़की MLA छोटी कुमारी, अधिकारियों को लगायी फटकार
करियर – शिक्षाMay 17, 2026JPU Chhapra: जेपीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन शुरू, 50 हजार सीटों पर होगा दाखिला
क्राइमMay 17, 2026Cbyer Crime: बिहार में साइबर गैंग पर बड़ा वार, 1200 फर्जी बैंक खाते सील
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी







