रेलवे ने श्रद्धालुओं को दिया सौगात : छपरा के रास्ते देवघर तक चलेगी श्रावणी मेला विशेष ट्रेन

छपरा। अगर आप भी भोले बाबा के दर्शन करने का प्लान बना रहे है। ट्रेन से देवघर की यात्रा करना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा हेतु 05028 गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 20 जुलाई से 20 अगस्त, 2024 तक तथा 05027 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचालन 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2024 तक 32 फेरों के लिये किया जायेगा।
05028 गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 20 जुलाई से 20 अगस्त, 2024 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 20.00 बजे प्रस्थान कर चौरी-चौरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे, मैरवा से 22.10 बजे, सीवान से 22.40 बजे, एकमा से 23.22 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.15 बजे, दिघवारा से 00.47 बजे, सोनपुर से 01.10 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, देसरी से 01.55 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.17 बजे, बछवारा से 02.40 बजे, बरौनी से 03.20 बजे, बेगूसराय से 03.42 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.22 बजे, मुंगेर से 05.20 बजे, सुल्तानगंज से 07.20 बजे, भागलपुर से 09.33 बजे, बरहट जं0 से 10.50 बजे तथा बांका से 12.08 बजे छूटकर देवघर 13.10 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05027 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2024 तक प्रतिदिन देवघर से 14.00 बजे प्रस्थान कर बांका से 14.57 बजे, बरहट से 15.18 बजे, भागलपुर से 16.05 बजे, सुल्तानगंज से 16.30 बजे, मुंगेर से 17.20 बजे, साहिबपुर कमाल से 17.52 बजे, बेगूसराय से 18.20 बजे, बरौनी से 19.25 बजे, बछवारा से 19.37 बजे, शाहपुर पटोरी से 20.17 बजे, देसरी से 20.40 बजे, हाजीपुर से 21.20 बजे, सोनपुर से 21.32 बजे, दिघवारा से 22.02 बजे, छपरा से 23.10 बजे, एकमा से 23.34 बजे, दूसरे दिन सीवान से 00.10 बजे, मैरवा से 00.30 बजे, भटनी से 01.10 बजे, देवरिया सदर से 01.35 बजे तथा चौरी-चौरा से 02.20 बजे छूटकर गोरखपुर 03.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 27, 2026क्राइमWithdraws NEET Protest FIR: बिहार सरकार वापस लेगी NEET आंदोलन की सभी FIR, गिरफ्तारों की होगी रिहाई
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में



