छपरा

Chhapra News: रिविलगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल

छपरा। जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में जारी है।

घटना रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला गांव के पास छपरा-मांझी मुख्य मार्ग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों महिलाएं रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए ईनई पुल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान मांझी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल रिविलगंज पुलिस को सूचना दी।

iPhone की चमक फीकी करने आया 50 megapixel के चकाचक कैमरा और 5000mAh की पॉवरफुल बैटरी वाला OnePlus Nord 3 5G smartphone

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Royal Enfield Bullet 350: दादा परदादा के जमाने मे बुलेट बाइक की कीमत थी इतनी कम, बिल हुआ वायरल कीमत आई सामने

मृतका की पहचान सेंगर टोला निवासी शत्रुघ्न राय की 61 वर्षीय पत्नी रीमा देवी के रूप में हुई है। घायल महिला उसी गांव के चंदेश्वर राय की 60 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीना देवी हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Ayushman Card: अब घर बैठें मोबाइल से बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड, पाएं 5 लाख के मुफ्त इलाज की सुविधा

हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद अरुण राय, अमरजीत राय समेत कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढाढ़स बंधाया।

8GB रैम 256GB स्टोरेज के साथ Oppo k12x 5G Smartphone में मिलेंगे मनचाहे फीचर्स DSLR कैमरा क्वालिटी साथ

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button