Double Decker Flyover: छपरा के डबल डेकर निर्माण कार्य का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रैयतों का शीघ्र मुआवजा देने का आदेश
सड़क किनारे जमीन का चल रहे जमाबंदी रद्द करने का आदेश

छपरा। छपरा नगर के बहुप्रतीक्षित डबल डेकर निर्माण परियोजना को समयबद्ध रूप से पूरा करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन से नगरपालिका चौक तक निर्माणाधीन स्ट्रेच का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का गहन अवलोकन किया गया और मौके पर ही समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में जिन स्थानों पर मुआवजा भुगतान को लेकर अड़चनें सामने आईं, वहां संबंधित रैयतों से सीधे संवाद किया गया। अपर समाहर्ता की उपस्थिति में आपसी सहमति बनाते हुए लंबित मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन रैयतों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें अविलंब राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं पुल निर्माण निगम को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि उक्त स्ट्रेच में नाला निर्माण के कार्य में कुछ अतिक्रमण बाधक बने हुए हैं। इस पर नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को मापी कराकर नगर पालिका अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वहीं, जिन छोटे-मोटे संरचनाओं का मुआवजा भुगतान पहले ही किया जा चुका है, लेकिन अब तक उन्हें हटाया नहीं गया है, उन पर कड़ा रुख अपनाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया गया।
जमाबंदी रद्द करने का आदेश
इसके अतिरिक्त गांधी चौक के समीप डबल डेकर के रैंप की ओर सड़क किनारे स्थित सरकारी भूमि पर चल रही जमाबंदी के मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर समाहर्ता राजस्व को अविलंब जमाबंदी रद्दीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि डबल डेकर परियोजना छपरा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की एक महत्वपूर्ण योजना है, इसमें किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समन्वय और संवाद के माध्यम से सभी बाधाओं को दूर कर निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







