छपरा-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब 31 दिसंबर तक चलेगी, जानिए समय और रूट

छपरा। छपरा से लखनऊ के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन संख्या 02270/02269 लखनऊ-छपरा-लखनऊ वंदे भारत विशेष गाड़ी का संचलन अवधि में विस्तार किया गया है। इस ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर तक होगा। जिसको लेकर रेलवे ने पत्र जारी किया है। यह जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए दिया है। वंदे भारत ट्रेन पूर्व से तय समय पर ही संचालित होंगी। छपरा से चलने वाली बंदे भारत के सभी कोच कुर्सीयान होंगे। छपरा रूट से चलने वाली यह पहली और एकमात्र वंदे भारत ट्रेन है। छपरा से लखनऊ जाने के लिए यह ट्रेन बेहतर साबित हो रही है।
ट्रेन संख्या 02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत पूजा विशेष गाड़ी लखनऊ से 14.15 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर से 16.07 बजे, वाराणसी से 18.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.35 बजे, बलिया से 20.25 बजे तथा सुरेमनपुर से 20.57 बजे छूटकर छपरा 21.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 02269 छपरा-लखनऊ वंदे भारत पूजा विशेष गाड़ी छपरा से 23.00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.01 बजे, वाराणसी से 02.35 बजे तथा सुल्तानपुर से 04.50 बजे छूटकर लखनऊ 06.30 बजे पहुंचेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा
छपराMay 23, 2026सारण MLC चुनाव में बदलेगा समीकरण! डॉ राहुल राज के पक्ष में एकजुट हो रहे शिक्षक
छपराMay 23, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! डीएम खुद उतरे मैदान में, मैराथन निरीक्षण किया
Railway UpdateMay 23, 2026Railway Line Project: सारण के गोल्डनगंज से गोंडा तक 378KM लंबा तीसरी और चौथी रेलवे ट्रैक का होगा निर्माण







