छपरा के वीआईपी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखायी अपनी प्रतिभा

छपरा। सारण जिले में निरंतर विगत दो वर्षों से 10वीं बोर्ड में जिला टॉपर देने वाला सुप्रसिद्व शिक्षण संस्थान विवेकानन्द इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिभावक बैठक के दौरान कला सह विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हमारे विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी ज्ञान, बुद्धि और विवेक के आधार पर आकर्षक एवं ज्ञानपरक परियोजनात्मक कार्य क्षमता का प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों को अचंभित कर दिया।
उनके द्वारा तैयार किये गए इन विभिन्न उपकरणों की हमारे विद्यालय परिवार के सदस्यों और अभिभावकों द्वारा काफी प्रसंशा की गई तथा इस क्षेत्र में उनके सार्वभौमिक विकास हेतु उनका मार्ग दर्शन भी किया गया। निदेशक डॉ० राहुल राज एवं प्राचार्या ने कहा कि शिक्षण कार्य में परियोजनात्मक कार्य की भी अहम भूमिका होती है, जिसके जरिये बच्चों का बौद्धिक विकास क्षमता प्रबल होता है और वे बेहतर भविष्य का सृजन कर पाते हैं।
बच्चों द्वारा कड़ी मेहनत से तैयार किए गए मॉडल इत्यादि को देखने व उससे जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त करने हेतु हजारों की संख्या में अभिभावकों में काफी उत्साह व रुझान देखने को मिला। कई अभिभावकों ने प्रतिभागियों का प्रशंसित शब्दों के साथ उनका उत्साहवर्धन भी किया और कहा कि विज्ञान में रुचि रखने वाले इस उम्र के बच्चे ही एक दिन विख्यात वैज्ञानिक बनकर देश-दुनिया में अपना नाम रौशन करेंगे। पूरे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल कायम रहा।।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



