अब चुप नहीं रहेंगी महिला पुलिसकर्मी! सारण पुलिस ने सिखाए यौन उत्पीड़न के खिलाफ अधिकार
सारण पुलिस ने महिला कर्मियों को यौन उत्पीड़न कानून की दी ट्रेनिंग

छपरा। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस केंद्र, सारण में महिला पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कर्मियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों और शिकायत की प्रक्रिया के प्रति सजग करना रहा।
इस कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) चंद्रभूषण तथा पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) संतोष कुमार ने महिला पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यौन उत्पीड़न की स्पष्ट परिभाषा, उसके विभिन्न स्वरूपों और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बिना सहमति के किसी भी प्रकार का यौन प्रस्ताव चाहे वह शारीरिक संपर्क, मौखिक टिप्पणी, इशारे, गैर-मौखिक व्यवहार या डिजिटल माध्यम (सोशल मीडिया, मैसेज, कॉल आदि) से किया गया हो यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना न केवल विभाग की बल्कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
निर्भीक होकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न न केवल सामाजिक रूप से अनुचित है, बल्कि कानूनन गंभीर अपराध भी है। ऐसे मामलों में पीड़िता को चुप रहने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि निर्भीक होकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज करानी चाहिए। अधिकारियों ने महिला कर्मियों को आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका और उसके माध्यम से न्याय पाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रवर पुलिस उपाधीक्षक अब्दुर रहमान दानिश सहित अन्य महिला पुलिस पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला कर्मियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनुचित या आपत्तिजनक घटना की तत्काल सूचना वरीय अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम से महिला पुलिस कर्मियों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने इसे सुरक्षित कार्यस्थल की दिशा में एक सकारात्मक एवं आवश्यक पहल बताया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



